BG 2.28 — Sankhya Yoga
BG 2.28📚 Go to Chapter 2
अव्यक्तादीनिभूतानिव्यक्तमध्यानिभारत|अव्यक्तनिधनान्येवतत्रकापरिदेवना||२-२८||
avyaktādīni bhūtāni vyaktamadhyāni bhārata . avyaktanidhanānyeva tatra kā paridevanā ||2-28||
अव्यक्तादीनि: unmanifested in the beginning | भूतानि: beings | व्यक्तमध्यानि: manifested in their middle state | भारत: O Bharata | अव्यक्तनिधनान्येव: unmanifested again in the end | तत्र: there | का: what | परिदेवना: grief
Swami Sivananda English Translation
2.28 Beings are unmanifested in their beginning, manifested in their middle state, O Arjuna, and unmanifested again in their end. What is there to grieve about?
हिंदी अनुवाद (Hindi Translation)
हे भारत! सभी प्राणी आदि में अव्यक्त, मध्य में व्यक्त और अंत में पुनः अव्यक्त होते हैं। फिर इसमें शोक करने की क्या बात है?
English
Swami Gambirananda
Swami Adidevananda
Hindi
Swami Ramsukhdas
Sanskrit
Sri Ramanuja
Sri Madhavacharya
Sri Anandgiri
Sri Jayatirtha
Sri Abhinav Gupta
Sri Madhusudan Saraswati
Sri Sridhara Swami
Sri Dhanpati
Vedantadeshikacharya Venkatanatha
Sri Purushottamji
Sri Neelkanth
Sri Vallabhacharya
Sri Abhinav Gupta Commentary (English)
2.28 Avyaktadini etc. Whether beings are permanent or impermanent, this much is certain : The person, who laments over a given object - as far as that person is concerned, that object is at the beginning unmanifest and at the end also it is unmanifest. Its manifestation in between is therefore a deviation from its natural state, Rather, there may be need to lament over the deviation from natural state and nor over the natural state [itself]. Further, whatever has been approved as its root cause, that itself permanently exhibits, within itself, a variety of different and endless creation, sustenance and absorption as its own manifold nature, in a set pattern. Hence what is the necessity for lamenting over the same nature of this (its effect) ? And enowed with the above mentioned nature-
Swami Ramsukhdas Commentary (Hindi)
।।2.28।। हे भारत ! सभी प्राणी जन्मसे पहले अप्रकट थे और मरनेके बाद अप्रकट हो जायँगे, केवल बीचमें ही प्रकट दीखते हैं। अतः इसमें शोक करनेकी बात ही क्या है?
2.28।। व्याख्या-- 'अव्यक्तादीनि भूतानि'-- देखने, सुनने और समझनेमें आनेवाले जितने भी प्राणी (शरीर आदि) हैं, वे सब-के-सब जन्मसे पहले अप्रकट थे अर्थात् दीखते नहीं थे।  'अव्यक्तनिधनान्येव'-- ये सभी प्राणी मरनेके बाद अप्रकट हो जायँगे अर्थात् इनका नाश होनेपर ये सभी 'नहीं' में चले जायँगे, दीखेंगे नहीं।  'व्यक्तमध्यानि'-- ये सभी प्राणी बीचमें अर्थात् जन्मके बाद और मृत्युके पहले प्रकट दिखायी देते हैं। जैसे सोनेसे पहले भी स्वप्न नहीं था और जगनेपर भी स्वप्न नहीं रहा, ऐसे ही इन प्राणियोंके शरीरोंका पहले भी अभाव था और पीछे भी अभाव रहेगा। परन्तु बीचमें भावरूपसे दीखते हुए भी वास्तवमें इनका प्रतिक्षण अभाव हो रहा है।  'तत्र का परिदेवना'-- जो आदि और अन्तमें नहीं होता, वह बीचमें भी नहीं होता है--यह सिद्धान्त है  (टिप्पणी प0 68) । सभी प्राणियोंके शरीर पहले नहीं थे और पीछे नहीं रहेंगे; अतः वास्तवमें वे बीचमें भी नहीं हैं। परन्तु यह शरीरी पहले भी था और पीछे भी रहेगा; अतः वह बीच में भी रहेगा ही। निष्कर्ष यह निकला कि शरीरोंका सदा अभाव है और शरीरीका कभी भी अभाव नहीं है। इसलिये इन दोनोंके लिये शोक नहीं हो सकता।सम्बन्ध-- अब भगवान् शरीरीकी अलौकिकताका वर्णन करते हैं।